
बांग्लादेश के हालात पर PM मोदी से मिलने पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच बांग्लादेश के बदलते हालात पर मुलाकात हुई. जयशंकर ने पीएम मोदी को बांग्लादेश की ताजा स्थिति से अवगत कराया. बांग्लादेश में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं और इस पर चर्चा के लिए यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है. बांग्लादेश संकट पर भारत की स्थिति और रणनीति को लेकर यह बातचीत महत्वपूर्ण है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











