
'बांग्लादेश के लोग इसे अच्छा नहीं मानेंगे...', शेख हसीना को शरण देने पर खालिदा जिया की पार्टी का भारत के लिए बयान
AajTak
शेख हसीना अपने खिलाफ हुए उग्र विरोध-प्रदर्शनों के बाद कथित रूप से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत आ गई थीं. इसके बाद यहां एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया है. इनके अलावा हसीना की सबसे बड़ी विरोधी खालिदा जिया को रिहा कर दिया गया है, जिनकी पार्टी बीएनपी का कहना है कि अगर शेख हसीना भारत में रहती हैं तो बांग्लादेश के लोग इसे ठीक अच्छी नजर से नहीं देखेंगे.
राजनीतिक अशांति के बीच शेख हसीना के इस्तीफे के बाद, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का कहना है कि हसीना का भारत में रहने का फैसला उनका और भारत की सरकार का है. पार्टी के एक नेता ने यह भी कहा कि लेकिन बांग्लादेश के लोग इसे अच्छा नहीं मानेंगे. बीएनपी ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में जनता की भावना अहम होगी.
शेख हसीना के इस्तीफे के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली है. उनकी सरकार बीते कुछ महीने से चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को खत्म कर शांति कायम करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी. अंतरिम सरकार को यह भी सुनिश्चित करना है कि देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बंद हो और आने वाले समय में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो.
यह भी पढ़ें: 'UK, US या फिनलैंड... कहां शरण लेंगी शेख हसीना?', बेटे सजीब ने बताया मां का फ्यूचर प्लान
शेख हसीना बांग्लादेश में 'मोस्ट वांटेड'
बीएनपी के वरिष्ठ नेता अमीर खासरू महमूद चौधरी ने कहा कि शेख हसीना बांग्लादेश में "मोस्ट वांटेड" हैं, जिन पर भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के हनन सहित कई आरोप हैं. उन्होंने कहा कि हसीना को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कथित अपराधों - हत्याओं और जबरन गायब होने से लेकर अरबों डॉलर की हेराफेरी जैसे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार तक के मामलों के लिए न्याय का सामना करना होगा.
हसीना के भारत में रहने को लोग ठीक नहीं समझेंगे

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







