
बांग्लादेश के पुलिस प्रमुख चौधरी अल-मामुन बर्खास्त, मैनुल इस्लाम बने नए आईजीपी
AajTak
मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ने मंगलवार को घोषणा की कि ट्रैफिक और ड्राइविंग स्कूल के कमांडेंट मोहम्मद मैनुल इस्लाम नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे. बर्खास्त आईजीपी अल-मामून कॉन्ट्रैक्ट पर थे. वह दो साल पहले ही अपनी सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी कर चुके थे और पूर्ववर्ती सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दिया था.
शेख हसीना द्वारा नियुक्त बांग्लादेश के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून को मंगलवार देर रात बर्खास्त कर दिया गया. द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ने मंगलवार को घोषणा की कि ट्रैफिक और ड्राइविंग स्कूल के कमांडेंट मोहम्मद मैनुल इस्लाम नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे. बर्खास्त आईजीपी अल-मामून कॉन्ट्रैक्ट पर थे. वह दो साल पहले ही अपनी सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी कर चुके थे और पूर्ववर्ती सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दिया था.
सार्वजनिक प्रशासन मंत्रालय ने एक अधिसूचना के माध्यम से उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया. पुलिस प्रमुख के रूप में चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून को दूसरा सेवा विस्तार हाल ही में 5 जुलाई को मिला था. पूरे बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद अल-मामून को उनके पद से हटाया गया. चौधरी को 21 सितंबर, 2022 को बांग्लादेश पुलिस के महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था. नए आईजीपी 58 वर्षीय मोहम्मद मैनुल ने अपना पुलिस करियर जनवरी 1991 में शुरू किया था.
उन्होंने बांग्लादेश पुलिस के विशिष्ट बल, रैपिड एक्शन बटालियन में भी काम किया है. नए पुलिस प्रमुख यदि 59 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं तो उनका आईजीपी के रूप में कार्यकाल एक वर्ष का होगा. बांग्लादेश पुलिस में प्रमुख पदों पर बैठे कई अन्य एडिशनल आईजीपी को दरकिनार कर ड्राइविंग स्कूल प्रमुख मैनुल को शीर्ष पद पर पदोन्नत किया गया है. लेकिन निश्चित रूप से वह सिविल सेवा कैडर में उनमें से अधिकांश से वरिष्ठ हैं.
बांग्लादेश में चल रही अंतरिम सरकार के गठन की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा विवादास्पद जॉब कोटा सिस्टम पर अपनी सरकार के खिलाफ घातक विरोध प्रदर्शन के कारण इस्तीफा देने और देश छोड़ने के एक दिन बाद, तीनों सेना प्रमुखों और स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के साथ बैठक कर अंतरिम सरकार के गठन पर चर्चा की. बांग्लादेशी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने मंगलवार देर रात एक बयान में बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है. कोटा सिस्टम और हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट यूनियनों ने यूनुस के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया.
हसीना सरकार के पतन का कारण बना जॉब कोटा सिस्टम

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











