
'बांग्लादेश के कोटा आंदोलन में बांग्लादेशियों का हाथ', बंगाल BJP ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने दावा किया है कि बंगलादेश से जुड़े कोटा सुधार आंदोलन के नेता न्यूटन दास का नाम काकद्वीप विधानसभा इलाके के वोटर लिस्ट में है. तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया है. मामला फर्जी वोटर और घुसपैठ से जुड़ी राजनीतिक बहस को फिर से तेज कर रहा है.
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि बंगलादेश के कोटा सुधार आंदोलन के जाने-माने चेहरे न्यूटन दास का नाम दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में शामिल है. भाजपा ने सोशल मीडिया पर न्यूटन दास की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक तृणमूल छात्र नेता के साथ देखे जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि न्यूटन स्वामी विवेकानंद ग्राम पंचायत में रह रहे थे, जो कथित रूप से बंगलादेश का निवासी है. वहीं उनकी पूरी परिवार बंगलादेश में रहने वाला बताया जाता है.
न्यूटन ने जुलाई 2023 में बंगलादेश में कोटा सुधार आंदोलन में भाग लिया था. भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस उनकी मदद से न्यूटन का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा है. इस आरोप के साथ ही भाजपा ने समान तस्वीर भी जारी की जिसमें तृणमूल छात्र नेता न्यूटन का जन्मदिन मना रहे हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि बंगलादेशियों के घुसपैठ और अवैध वोटर कार्ड बनाए जाने की जिम्मेदारी राज्य में सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस की है.
यह भी पढ़ें: 'पहले कम्युनिस्ट, फिर TMC... इन्होंने बंगाल को अपराध का गढ़ बना दिया', कोलकाता में बोले अमित शाह
केंद्र सरकार पर सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी न निभाने का आरोप
तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है और केंद्र सरकार पर सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी न निभाने का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने 'फेक वोटर' की पहचान के लिए एक समिति भी बनाई है. वहीं, राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों से फर्जी वोटर मामले सामने आने के कारण राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है. जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन यदि शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी.
2017 में बना था न्यूटन का वोटर कार्ड

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









