
बांग्लादेश की PM ने भारत को बताया 'टेस्टेड फ्रेंड', मुश्किल में मदद के लिए PM मोदी की तारीफ
AajTak
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 सितंबर को भारत के दौरे पर आने वाली हैं. उनके इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई गंभीर मसलों पर चर्चा होगी. इससे पहले शेख हसीना ने एजेंसी को एक इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू में उन्होंने भारत को बांग्लादेश का 'टेस्टेड फ्रेंड' (परखा हुआ मित्र) बताया तो वहीं मुश्किल समय में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की.
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 सितंबर को भारत के दौरे पर आने वाली हैं. उनके इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई गंभीर मसलों पर चर्चा होगी. इससे पहले शेख हसीना ने एजेंसी को एक इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू में उन्होंने भारत को बांग्लादेश का 'टेस्टेड फ्रेंड' (परखा हुआ मित्र) बताया तो वहीं मुश्किल समय में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की.
शेख हसीना ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हमारे कई छात्र पूर्वी यूरोप में फंस गए थे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद भारत ने बचाया. उन्होंने अपने देश के छात्रों को बचाने के लिए दिशा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना की. इस दौरान शेख हसीना ने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत पड़ोसी देशों को कोविड -19 वैक्सीन प्रदान करने के मोदी सरकार के फैसले की भी प्रशंसा की.
बांग्लादेशी पीएम ने पड़ोसी देशों के बीच मजबूत सहयोग कायम रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में, भारत और बांग्लादेश ने ठीक यही किया है.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









