
बांग्लादेशी हैंडलर, पाकिस्तान से कंट्रोल और निशाने पर भारत के मंदिर... साजिश की खुली पोल
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए बताया कि ये मॉड्यूल पाकिस्तान से रिमोट कंट्रोल में काम कर रहा था और इसका टारगेट दिल्ली समेत भारत के प्रमुख मंदिर और भीड़भाड़ वाली जगहों पर था. जांच में पता चला कि आतंकियों ने कई मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी की वीडियो बांग्लादेश में बैठे हैंडलर को भेजी थीं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक और बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस ऑपरेशन में 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 7 बांग्लादेशी नागरिक हैं और एक भारतीय (पश्चिम बंगाल का). जांच में पता चला है कि ये मॉड्यूल बांग्लादेश में बैठे हैंडलर के जरिए पाकिस्तान से रिमोट कंट्रोल में काम कर रहा था और इसके निशाना दिल्ली समेत भारत के प्रमुख मंदिर, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाली जगह थीं. सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों के मोबाइल फोन से दिल्ली के कई मंदिरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी के वीडियो बरामद हुए हैं. जांच में पता चला है कि आतंकियों ने रेकी की कई महत्वपूर्ण वीडियो को बांग्लादेश में बैठे हैंडलर कश्मीरी मूल के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को भेजी गई हैं. बताया जा रहा है कि इस मॉड्यूल का मकसद भारत में धमाके करके पाकिस्तान के बजाय बांग्लादेश का नाम सामने लाना था.
चांदनी चौक इलाके में बढ़ाई सुरक्षा वहीं, कुछ दिन पहले खुफिया एजेंसियो ने दिल्ली चांदनी चौक में लश्कर के आतंकी हमले की साजिश का खुलासा किया था, जिसके बाद चांदनी चौक में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है.
कई जगहों पर लगाए पोस्टर सूत्रों के अनुसार पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि इन आतंकियों ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट, जनपथ मेट्रो स्टेशन समेत 10 से ज्यादा जगहों पर देश विरोधी पोस्टर लगाए थे. पोस्टर लगाने का मकसद ये जांचना था कि सुरक्षा-व्यवस्था कैसी है और क्या ये मॉड्यूल बम धमाके करने के लिए पूरी तरह तैयार है. जांच में ये भी पता चला है कि ये आतंकी नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे आईएसआई ब्रिगेडियर के इशारे पर बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर अहमद लोन द्वारा संचालित किया जा रहा था. इस टेरर मॉड्यूल का हैंडलर शब्बीर अहमद लोन है जो कश्मीरी मूल का आतंकी है, जिसने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी. वह 2007 में दिल्ली में फिदायीन हमला करने आया था, जहां उसे AK-47 और ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था. लंबे वक्त तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद साल 2019 में जमानत पर रिहा होने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया. जांच में पता चला कि वह हाफिज सईद (26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड) और जकी-उर-रहमान लखवी जैसे लश्कर के शीर्ष नेताओं से सीधे संपर्क में था.
डॉक्टर टेरर मॉड्यूल की तर्ज पर काम सूत्रों ने ये भी कहा कि लश्कर का ये नया मॉड्यूल 'डॉक्टर टेरर' नेटवर्क की तर्ज पर काम कर रहा था. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क की बाकी कड़ियों को भी जोड़ा जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








