
बांग्लादेशः रामकृष्ण मिशन ने चिन्मय दास की रिहाई के लिए उठाई आवाज, यूनुस सरकार को लिखा पत्र
AajTak
स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन ने बांग्लादेश में गिरफ्तार हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए अपनी आवाज उठाई है. मिशन के बांग्लादेश शाखा के प्रमुख स्वामी पूर्णात्मानंद ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर सरकार से चिन्मय दास की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन ने बांग्लादेश में गिरफ्तार हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए अपनी आवाज उठाई है. मिशन के बांग्लादेश शाखा के प्रमुख स्वामी पूर्णात्मानंद ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर सरकार से चिन्मय दास की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की तत्काल रिहाई से आपकी सरकार की प्रतिष्ठा में सुधार होगा.
बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. बांग्लादेश के ढाका जिले में शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने इस्कॉन मंदिर में आगजनी की. इस्कॉन बांग्लादेश ने कहा कि यह एक इस्कॉन भक्त का "पारिवारिक मंदिर" था, जबकि संगठन के कोलकाता कार्यालय ने कहा कि "इस्कॉन नमहट्टा केंद्र" को निशाना बनाया गया था. ढाका जिले के तुराग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत धौर गांव में शनिवार की सुबह हमला हुआ. तुराग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अपराधियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
बांग्लादेश के इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी के अनुसार टिन की छत को उठाने के बाद मंदिर में आग लग गई. उन्होंने कहा कि आग को जल्दी से बुझा दिया गया.
पीटीआई के मुताबिक भारत में इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया कि "बर्बरता करने वालों ने नमहट्टा संपत्ति में मंदिर में आग लगा दी. बांग्लादेश में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को जला दिया गया.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










