
बहू को बेरहमी से मारते ससुर ने पाकिस्तान की हकीकत बता दी है! VIDEO
AajTak
पाकिस्तान से वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर चर्चा का बाजार गर्म किया है. वायरल वीडियो में एक ससुर अपनी बहू की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है. मामले में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि व्यक्ति ये सब बच्चों के सामने करता है.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपने को कितना भी इंसाफ परस्त और औरतों का हिमायती क्यों न दर्शा ले. लेकिन वहाँ औरतें किस स्थिति में हैं? उसका अंदाजा इंटरनेट पर वायरल उस वीडियो को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है जिसमें एक ससुर अपनी बहू के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो का सबसे हैरान करने वाला पक्ष ये है कि बहू को मारता ससुर इस बात की भी परवाह नहीं करता कि आस पास बच्चे खड़े हैं.
वीडियो में कुछ औरतें भी दिखाई दे रही हैं जिन्होंने मार खाती महिला को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया. इन महिलाओं का जैसा रवैया पीड़ित महिला के प्रति था महसूस यही हुआ कि शायद इन्होंने अपनी - अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है. वायरल वीडियो को पाकिस्तान स्थित शेखूपुरा का बताया जा रहा है.
व्यक्ति इंसान से हैवान क्यों बना? वजह बस ये थी कि उसे बहू द्वारा देर से खाना परोसा गया. बहू द्वारा खाने में की गई देरी ससुर को नागवार गुजरी और उसने उसकी पिटाई कर दी. वीडियो में देख सकते हैं कि ससुर की मार खाती बहू जमीन पर असहाय बैठी है और उसे बेलन से मारा जा रहा है.
वीडियो में ससुर महिला को कभी थप्पड़ मारता है तो कभी उस पर लातें चलाता है. जबकि उसके आसपास के बच्चे उस व्यक्ति को ऐसा करने से रोकने की कोशिश करते हैं.
चौंकाने वाली बात यह है कि एक अन्य महिला जो खड़ी होकर इस दृश्य को देख रही है, हिंसा को रोकने के लिए कुछ नहीं करती है और हिंसा के प्रति मूकदर्शक बनी रहती है. वीडियो का अवलोकन करने पर मिलता है कि घर का ही एक बच्चा बीच में हस्तक्षेप करता है और उस आदमी को पीछे धकेल देता है जिसके बाद वो महिला को मारना बंद कर देता है.
वीडियो पाकिस्तान से निकल कर पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है और जो भी इस वीडियो में महिला की स्थिति देख रहा है उसका यही कहना है कि पाकिस्तान में औरतों के हक़ की बातें कितनी भी क्यों न हो जाएं लेकिन जमीनी सच्चाई वही है जो इस वीडियो में दिखाई गई है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











