
बहुत दिन से रखे थे आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों पर की टेस्टिंग: PAK मंत्री
AajTak
पाकिस्तान पुलिस द्वारा वेतन वृद्धि के लिए सरकारी कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन करने पर आंसू गैस के गोले दागे गए थे. आंतरिक मामलों के मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि "आंसू गैस का परीक्षण करना आवश्यक था क्योंकि लंबे समय से इसका इस्तेमाल नहीं किया गया था".
विवादित और अटपटे बयानों से चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान सरकार के मंत्री शेख रशीद ने वेतन वृद्धि को लेकर वहां हो रहे विरोध-प्रदर्शन को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हुए आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर कहा, 'आंसू गैस के गोलों का परीक्षण करना आवश्यक था क्योंकि यह लंबे समय से इनका इस्तेमाल नहीं किया गया था.' दरअसल पाकिस्तान पुलिस द्वारा वेतन वृद्धि के लिए सरकारी कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन करने पर आंसू गैस के गोले दागे गए थे. आंतरिक मामलों के मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि "आंसू गैस का परीक्षण करना आवश्यक था क्योंकि लंबे समय से इसका इस्तेमाल नहीं किया गया था". रावलपिंडी में एक समारोह को संबोधित करते हुए, शेख रशीद ने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस ने "थोड़ी आंसू गैस चलाई", और यह परीक्षण करना आवश्यक था क्योंकि आंसू गैस के कनस्तरों का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ था. उन्होंने दावा किया कि "केवल एक छोटा सा परीक्षण किया गया गया था और इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












