
'बहुत तेज धमाका हुआ, आदमी का हाथ उड़ गया', कोलकाता ब्लास्ट के चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी
AajTak
कोलकाता में हुए धमाके के बाद एक चश्मदीद ने इसकी पूरी कहानी बताई. उसने कहा कि वो धमाके वाली जगह से थोड़ी ही दूरी पर चाय की दुकान पर खड़ा था. जब वो वहां पहुंचा तो घायल शख्स का हाथ उड़ चुका था. उन्होंने दूसरे लोगों के साथ मिलकर शख्स को पट्टी बांधी और उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर एक बैग में धमाका होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस धमाके में एक शख्स भी बुरी तरह घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस धमाके का एक चश्मदीद भी सामने आया है जिसने कई दावे किए हैं.
घायल शख्स के हाथ उड़ चुके थे: चश्मदीद
घटना के बाद वहीं पास में खड़े उस शख्स ने कहा कि वो थोड़ी दूरी पर चाय की दुकान पर खड़े थे और इसी दौरान तेज धमाका हुआ. वो दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि एक आदमी पड़ा हुआ है और उसका हाथ उड़ चुका है. शख्स ने बताया कि जो व्यक्ति घायल हुआ हो वो रोड पर बड़े उस बैग से कुछ निकालने आया था और उसमें बम था जिसमें धमाका हो गया.
चश्मदीद ने बताया कि वो प्लास्टिक का बैग वहां किसने रखा था ये किसी ने नहीं देखा और जो शख्स इस धमाके में घायल है वो कचड़ा चुनने का काम करता था. उन्होंने कहा कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कोई घटनास्थल पर नहीं आ रहा था. उन्होंने कहा कि धमाके के बाद आसपास के लोगों ने घायल के दाहिने हाथ में पट्टी बांधी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने अपनी गाड़ी में घायल को अस्पताल पहुंचाया.
एसएन बनर्जी रोड पर हुआ था धमाका
बता दें कि यह धमाका ब्लोचमैन सेंट और एसएन बनर्जी रोड पर एक प्लास्टिक के बैग में रखा हुआ था. वहां से गुजर रहे एक शख्स ने उस बैग को उठाने की कोशिश की जिसके बाद उसमें धमाका हो गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









