
बहराइच में बढ़ रहा आदमखोर भेड़ियों का खौफ, वन विभाग ने संभाली 'ऑपरेशन भेड़िया' की कमान, देखें 9 बज गए
AajTak
यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है. वहां बीती रात एक और भेड़िए के देखे जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. वन विभाग की 12 टीमें दिन रात ड्रोन कैमरों से भेड़ियों की निगरानी कर रहीं हैं. अब तक भेड़ियों ने 8 बच्चों के साथ एक महिला को अपना शिकार बनाया है. देखें 9 बज गए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











