
'बहन-बेटियों को पिटवाते हैं और PA को बचाने का नाटक करते हैं...', MP के CM मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
AajTak
Delhi: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार में इस ढंग का प्रदर्शन करके आप क्या चाह रहे हो? आप बहन-बेटी का अपमान कर रहे हो, ये गलत बात है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान AAP प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा. कहा कि जो जमानत पर आए हैं, उनको क्या गिरफ्तार करोगे. उनको मालूम है कि उन्हें 2 दिन के बाद कहां जाना है?
CM यादव ने केजरीवाल को लेकर कहा, बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि इतनी बड़ी जवाबदारी वाली जगह पर रहकर, कितनी हल्केपन की राजनीति करते हैं. जेल कोई मजाक है, जिस ढंग से वो बात कर रहे हैं. महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार में इस ढंग का प्रदर्शन करके आप क्या चाह रहे हो? आप बहन-बेटी का अपमान कर रहे हो, ये गलत बात है. कांग्रेस और आप पार्टी सब मिलकर गठबंधन करती है.और इस ढंग के हालात करती है कि पहले घर के अंदर आईएएस अधिकारी, चीफ सेक्रेटरी को मारते हैं और अब बहन को पिटवाते हैं और अपने PA को बचाने के लिए नाटक करते हैं.''
डॉ यादव ने कहा, ''बहन के अपमान की स्थिति के लिए केजरीवाल माफ़ी नहीं मांगते. एक बार भी नहीं बोलते कि स्वाति मालीवाल के साथ ये घटना नहीं होनी चाहिए. अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री हो, इस ढंग की व्यवहार आप करोगे तो कौन बर्दाश्त करेगा? वो ये नहीं कह रहे है कि स्वाति मालीवाल के साथ क्या-क्या हुआ, इसके लिए वो माफी मांगे... जनता सब जानती है. ये सब घटनाओं के लिए केवल अपने पाप को छिपाने के लिए जनता बहुत अच्छे से "आप" पार्टी को जान गई है. जो झूठों के पहाड़ पर खड़ी है.''
MP के सीएम ने कहा कि जिसने झूठ के आधार पर कहा था कि हम राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे, फिर राजनीतिक दल बनाया. उन्होंने कहा कि सरकारी बंगला नहीं लेंगे, फिर ले लिया. सुरक्षा नहीं लेंगे, लेकिन सुरक्षा भी ली. कोई गलत काम नहीं करेंगे, सबसे पहले शराब के घोटाले में बंद हुए और इनके चार-चार मंत्री बंधु भी शामिल हैं. अब घर में बुलाकर बहन-बेटी को पिटवा रहे हैं, ये बातें जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.
PA पर मारपीट के आरोप
पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को कई बार लात मारने के साथ ही थप्पड़ भी मारे थे और मालीवाल के मदद के लिए चिल्लाने पर भी वह नहीं रुका.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









