
बहन के साथ खुद रिलेशनशिप में आना चाहता था शख्स, बॉयफ्रेंड को रास्ते से हटाया... माता-पिता ने फ्रीजर में छिपाई लाश
AajTak
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती का फायदा उठाना चाहता था, जिसने हाल ही में अपने पिता को खोया था. आरोपी को पता था कि जब तक लड़की का प्रेमी जिंदा है, वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाएगा. इसलिए उसने प्रेमी की हत्या की साजिश रची. आरोपी अक्सर युवती के घर (बांकुमारी, पूर्व अगरतला थाना क्षेत्र) जाया करता था.
पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार ने बताया कि मृतक युवक एक 20 साल की युवती के साथ रिलेशनशिप में था. दूसरी ओर, उसी युवती का एक चचेरा भाई भी उससे प्रेम करता था और उसके साथ रहना चाहता था. हाल ही में कपल के बीच झगड़ा हुआ था और वे बातचीत नहीं कर रहे थे. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची.
आरोपी युवक, जो बांग्लादेश से एमबीबीएस कर चुका है, ने 8 जून को अपने एक रिश्तेदार के घर (दक्षिण इंदिरानगर, पश्चिम त्रिपुरा) में मृतक युवक को बुलाया. वहां मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने युवक का गला घोंटकर हत्या कर दी.
आरोपी के माता-पिता ने फ्रीजर में छिपाई लाश
इसके बाद शव को एक ट्रॉली बैग में भर दिया. अगले दिन आरोपी ने अपने माता-पिता को फोन कर अगरतला बुलाया और उनसे कहा कि वे उस ट्रॉली बैग को अपने साथ गंडाचेरा ले जाएं. एसपी ने बताया, 'आरोपी के माता-पिता कार से अगरतला आए और ट्रॉली बैग को गंडाचेरा ले गए. वहां उन्होंने अपने दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में शव को छिपा दिया.'
अक्सर युवती के घर जाता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती का फायदा उठाना चाहता था, जिसने हाल ही में अपने पिता को खोया था. आरोपी को पता था कि जब तक लड़की का प्रेमी जिंदा है, वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाएगा. इसलिए उसने प्रेमी की हत्या की साजिश रची. आरोपी अक्सर युवती के घर (बांकुमारी, पूर्व अगरतला थाना क्षेत्र) जाया करता था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







