
बहन के प्री-वेडिंग फंक्शन में Kiara Advani का जलवा, पिंक गाउन में लगीं परफेक्ट ब्राइड्समेड
AajTak
कियारा ने अपनी बहन इशिता और अन्य रिश्तेदारों-दोस्तों के साथ डांस परफॉर्मेंस दी है. वे पिंक थाई-हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. पिंक गाउन, हील्स और खुले बालों में कियारा परफेक्ट ब्राइड्स मेड लगीं. एक अन्य तस्वीर में कियारा ग्रीन कलर के शिमरी ड्रेस में दिखीं.
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. उनकी बहन इशिता आडवाणी की शादी होने वाली है. शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शंस में कियारा ने धमाल मचा दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं. इनमें पिंक गाउन में कियारा कमाल की नजर आ रही हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











