
बहन की एक इंस्टा स्टोरी, संत प्रेमानंद का नाम और... दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की पूरी कहानी
AajTak
दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार को फायरिंग हुई थी जिसपर अब कई सारे अपडेट्स सामने आए हैं. जानकारी के मुताबिक दो बदमाशों ने एक्ट्रेस के घर के बाहर फायरिंग की और वहां से भागने में कामयाब हो गए. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है.
एक्ट्रेस दिशा पाटनी पर इस समय मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके बरेली स्थित घर पर कई राउंड्स फायरिंग हुई है जिसकी जिम्मेदारी वीरेंद्र चारण गैंगस्टर ने ली. इस पूरी घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है. अब दिशा के घर फायरिंग कैसे हुई, इसकी जानकारी सामने आई है. खबर है कि दो बदमाशों ने बाइक पर आकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया था.
क्या है दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की अपडेट?
दिशा पाटनी के बरेली घर पर उनके माता-पिता और बड़ी बहन खुशबू पाटनी रहते हैं. उनके घर पर सुबह 4.30 बजे फायरिंग हुई थी. खबर थी कि एक्ट्रेस के घर के बाहर 2 राउंड फायरिंग हुई थी जिसमें कोई घायल नहीं हुआ था. अब लेटेस्ट अपडेट्स ये हैं कि फायरिंग से पहले दिशा पाटनी के घर की रेकी करने बदमाश आए थे. फायरिंग के वक्त दो बदमाश एक बाइक पर आए जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था.
बदमाशों ने दिल्ली लखनऊ हाइवे से एंट्री करके इस पूरी घटना को अंजाम दिया और फिर उसी हाइवे से बरेली से बाहर निकल गए. फिलहाल पुलिस दिशा पाटनी के घर से लेकर हाइवे तक के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है. घटना को अंजाम देने आए बदमाशों ने 7-8 मिनट में ही बरेली का शहरी इलाका छोड़ हाइवे पकड़ लिया था. बाहर से आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था. एक्ट्रेस के घर पर 2/3 बर्स्ट फायर किए गए. पुलिस को 7 राउंड फायरिंग की आशंका है.
बरेली पुलिस के एसपी अनुराग आर्य ने भी इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है. उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए बाइट दी है.
क्यों हुई थी दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











