
बस यही देखना रह गया था... अब शख्स ने केले, सेब, अमरूद डालकर बना डाले मोमोज!
AajTak
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है. खासकर फूड के नाम पर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट्स अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में, 'फ्रूट मोमोज' को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक वेंडर ने पनीर मोमोज को फलों और चीज़ के साथ मिलाकर एक अजीब डिश तैयार की.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है. खासकर फूड के नाम पर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट्स अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में, 'फ्रूट मोमोज' को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक वेंडर ने पनीर मोमोज को फलों और चीज़ के साथ मिलाकर एक अजीब डिश तैयार की. यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान रह गए और इसे लेकर जमकर रिएक्शन दिया.
दिल्ली की गलियों में हर कोने पर मोमोज के शौकीनों के लिए कुछ न कुछ खास मिलता है. लेकिन हाल ही में एक अजीबोगरीब वेरायटी सामने आई है -'फ्रूट मोमोज'. इस नई डिश की कीमत है 170 रुपया है इंटरनेट पर वायरल हो गई है.
'ऐसा मोमोज पूरी दिल्ली में नहीं मिलेगा'
इंस्टाग्राम पर @realfoodlerनामक पेज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक स्ट्रीट वेंडर इस अजीब डिश को बनाते दिखा. सबसे पहले, वो फलों की प्लेट लेकर पैन में डालता है और फिर दूध, क्रीम, नमक, काली मिर्च, और मिक्स्ड हर्ब्स डालता है. इसके बाद, वो फ्राई किए हुए पनीर मोमोज़ डालता है और डिश सर्व करता है. वो वीडियो में कहता है-ऐसा मोमोज़ पूरी दिल्ली में नहीं मिलेगा, और यह जिम के शौकीनों के लिए खास बताया.
देखें वीडियो

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












