
'...बस बहुत हो गया', अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दावेदार भारतवंशी महिला को क्यों आया गुस्सा
AajTak
निक्की हेली ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका कभी भी 'नस्लवादी देश' नहीं रहा और यहां के लोगों का मकसद हमेशा आज को कल से बेहतर बनाना रहा है. हेली ने ये बयान टीवी होस्ट जॉय रीड के उस बयान के जवाब में दिया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या हेली रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवार बन सकती हैं?
अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से भारतीय मूल की निक्की हेली भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं. चुनावी सरगर्मियों के बीच निक्की ने अमेरिका को लेकर दो टूक कह दिया है कि यह देश कभी भी नस्लवादी नहीं रहा.
निक्की हेली ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका कभी भी 'नस्लवादी देश' नहीं रहा और यहां के लोगों का मकसद हमेशा आज को कल से बेहतर बनाना रहा है. हेली ने ये बयान टीवी होस्ट जॉय रीड के उस बयान के जवाब में दिया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या हेली रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवार बन सकती हैं?
रीड ने हेली की पार्टी रिपब्लिकन पर इमिग्रेंट विरोधी होने का आरोप लगाया था. फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में हेली ने कहा कि मैं एक ब्राउन गर्ल हूं, जो साउथ कैरोलिना के छोटे से कस्बे में पली-बढ़ी है, जिसने पहली हिंदू महिला गवर्नर बनकर इतिहास रचा. जो संयुक्त राष्ट्र की एंबेसेडर बनी और अब राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रही है. अगर ये अमेरिकी ड्रीम नहीं है तो पता नहीं कि आप किस दुनिया में हैं.
जब 'फॉक्स एंड फ्रेंड्स' के होस्ट ब्रायन किल्मेडे ने उनसे पूछा कि क्या रिपब्लिकन पार्टी नस्लवादी है, तो निक्की हेली ने कहा कि नहीं, हम नहीं हैं. हम एक नस्लवादी देश नहीं हैं. हम कभी भी नस्लवादी देश नहीं रहे. हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आज कल से बेहतर हो.
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि जब मैं बड़ी हो रही थी तो मुझे नस्लवाद का सामना करना पड़ा था, लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि आज की स्थिति तब की तुलना में बहुत बेहतर है. हमारा लक्ष्य हर किसी को ऊपर उठाना है.
कैसे आयोवा कॉकस के नतीजे?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









