
बस-टेंपो की टक्कर में बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा
AajTak
राजस्थान के धौलपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 11लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्ची, दो महिला एवं एक पुरुष शामिल हैं. मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
राजस्थान के धौलपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 11लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
हादसा बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के नजदीक हुआ. टेंपो में सवार सभी लोग बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के निवासी हैं. ये सभी लोग बरौली गांव में भात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटे रहे थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











