
'बस करो, बहुत मारा है...', ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का तीखा बयान, बोले- पाकिस्तान ने लगाई युद्ध रोकने की गुहार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया और जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. इस दौरान पीएम ने बताया कि पाकिस्तान ने युद्ध रोकने की गुहार लगाई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) ने भारतीय डीजीएमओ से युद्धविराम की विनती की थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान पाकिस्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जब भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की, तो पाकिस्तान ने युद्ध रोकने की गुहार लगाई और कहा, "बस करो, बहुत मारा है. अब और ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं है."
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) ने भारतीय डीजीएमओ से युद्धविराम की विनती की थी. पीएम ने कहा, “हमारे ऑपरेशन के कुछ ही मिनटों बाद हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना से कहा कि हमारा लक्ष्य यही था और हमने उसे पूरा कर लिया है. पाकिस्तान को समझ नहीं आया कि हम क्या कर रहे हैं. अगर उसने समझदारी दिखाई होती तो आतंकियों के साथ खड़ा नहीं होता. लेकिन उसने बेशर्मी से आतंकियों का साथ दिया.”
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया, और यह पूरी तरह से हमारे शर्तों और समय पर किया गया ऑपरेशन था. उन्होंने कहा,
“पाकिस्तान को लगा था कि भारत कोई बड़ी कार्रवाई करेगा, इसलिए उन्होंने परमाणु हमले की धमकी देनी शुरू कर दी थी. लेकिन 6-7 मई की रात को हमने जैसा चाहा, वैसा ऑपरेशन किया और पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया. केवल 22 मिनट में हमने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का बदला ले लिया.”
ऑपरेशन सिंदूर से भारत का संदेश स्पष्ट
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीन अहम बातें संसद में रखीं. उन्होंने कहा कि भारत पर कोई भी आतंकी हमला हुआ तो जवाब भारत अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर और अपने समय पर देगा. अब कोई भी परमाणु धमकी नहीं चलेगी. जो सरकारें आतंकियों का साथ देती हैं, और जो आतंकी मास्टरमाइंड होते हैं ,भारत अब उन्हें अलग-अलग नहीं देखेगा.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






