
बस्तर में इस साल ढेर हुए 79 नक्सली, शंकर राव का हुआ खात्मा, टारगेट पर हैं हिडमा समेत ये नक्सली कमांडर
AajTak
सुरक्षा बलों ने जो टॉप 17 की लिस्ट तैयार की है उसमें PLGA-1 का सबसे बड़ा नक्सली कमांडर मांडवी हिडमा शामिल है, जिसके बारे में सुरक्षा बलों को हाल ही में पता चला है कि वो सुकमा के जंगलों में छिपकर सुरक्षा बलों को निशाना बना सकता है.
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा एक्शन लिया है. कांकेर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को 29 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया. इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया. 2024 की शुरुआत के बाद से, माओवादियों के गढ़ बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में 79 नक्सली मारे गए हैं.
हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव किया है. नए 'ऑपरेशन प्रहार' में सुरक्षा बलों ने पिन पॉइंटेड ऑपरेशन किये हैं. बीते कुछ दिनों सुरक्षाबलों ने 2 बड़े ऑपरेशन किए हैं जिसमें मात्र 15 दिनों में 42 नक्सली ढेर किये जा चुके हैं. सूत्रों ने आजतक को बताया है कि नक्सली बैकफ़ुट पर हैं और सुरक्षा बलों का अपरहैंड है. ऐसे में सुरक्षा बलों ने टॉप नक्सली कमांडरों की एक हिट लिस्ट तैयार की है और आने वाले दिनों में इनके खिलाफ भी ऑपरेशन होगा.
यह भी पढ़ें: जंगल में नक्सलियों का डेरा, सुरक्षाबलों का घेरा और 29 का काम-तमाम... छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन की हर एक डिटेल
नक्सलियों के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार'
सुरक्षा सूत्रों ने आजतक को जानकारी दी है कि 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत उन बड़े नक्सलियों को निशाना बनाने की तैयारी है जो भोले भाले युवाओं का ब्रेनवाश कर उनको नक्सल गतिविधियों में शामिल करने के लिए उकसाते हैं. सुरक्षा बलों ने जो टॉप 17 की लिस्ट तैयार की है उसमें PLGA-1 का सबसे बड़ा नक्सली कमांडर मांडवी हिडमा शामिल है, जिसके बारे में सुरक्षा बलों को हाल ही में पता चला है कि वो सुकमा के जंगलों में छिपकर सुरक्षा बलों को निशाना बना सकता है.
सूत्रों के मुताबिक़ इस लिस्ट में सिर्फ हिडमा ही नहीं कई दूसरे नक्सली लीडर भी शामिल हैं. लिस्ट में मुप्पला लक्मना राव को सुरक्षा बलों ने टॉप लिस्ट में शामिल किया है, जानकारी के मुताबिक़ ये नक्सली कमांडर इस समय छत्तीसगढ़ के माड़ इलाके में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. वहीं दूसरी तरफ़ प्रशांत बोस जो झारखंड के पास मौजूद सारंडा के जंगलों में अपनी नक्सली गतिविधियों को अन्जाम देता है, वह अभी ये कहीं घने जंगलों में छिपा है. सुरक्षा महकमे के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही ये नक्सली या तो सरेंडर करेंगे या फिर उनको 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत ढेर किया जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











