
बलूच लिबरेशन आर्मी ने PAK सेना को दी बड़ी चोट, ISI एजेंट बाबुल हस्सानी को गाड़ी समेत उड़ाया
AajTak
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान सेना के एक अहम एजेंट को मार गिराया है. बीएलए ने इसी के साथ चेतावनी भी दी है कि अगर कोई पाकिस्तानी सेना का एजेंट है तो वो आत्मसमर्पण करे या फिर उसे भी मार दिया जाएगा.
पाकिस्तान में सेना और आजादी की मांग कर रहे बलूचिस्तान के विद्रोहियों की लड़ाई जारी है. इस लड़ाई में बलोच विद्रोहियों को आए दिन छोटी-छोटी कामयाबी हाथ लग रही है. कल रात, बलूचिस्तान के विद्रोही गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वॉड (STOS) ने क्वेटा में एक ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना के एक प्रमुख एजेंट बाबुल मुहम्मद हसनी को मार गिराया.
यह ऑपरेशन BLA की खुफिया शाखा "ZIRAB" की तरफ से दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था.
BLA के लड़ाकों ने क्वेटा के बरूरी रोड पर स्टॉप एरिया में पाकिस्तानी सेना के एजेंट मुहम्मद हसनी की गाड़ी को मैग्नेटिक आईईडी के जरिए निशाना बनाया. विस्फोट से मुहम्मद हसनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी मुहम्मद अमीन गंभीर रूप से घायल हो गया. आईईडी विस्फोट में गाड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई.
पाकिस्तानी सेना का प्रमुख एजेंट था हसनी
बाबुल मुहम्मद हसनी पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसियों का एक प्रमुख एजेंट था. जिहादी स्क्वॉड एजेंट जकारिया मुहम्मद हसनी के साथ उसके सीधे संबंध थे. मुहम्मद हसनी कलात में एक सशस्त्र गिरोह का नेतृत्व करता था जो शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था.
मुहम्मद हसनी ने एक यातना कक्ष भी बना रखा था बलूच युवाओं को जबरन गायब किया जाता था और उन्हें यातनाएं दी जाती थीं. उसके गिरोह ने कई इलाकों में चौकियां स्थापित कीं और सशस्त्र गश्ती की थीं.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










