
बर्फ में फिसल रहीं गाड़ियां, कश्मीर में झूम रहे पर्यटक, देखें बर्फबारी का लाइव वीडियो
AajTak
कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है. बड़ी संख्या में लोग यहां सुंदर नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं और बेहतरीन पलों को जी रहे हैं. वहीं कई जगहों पर बर्फबारी के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है.
कश्मीर घाटी समेत भारत के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है. लोग यहां सुंदर नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. बर्फ से ढकी वादियां और पहाड़ पर्यटकों को शानदार अनुभव दे रहे हैं. हालांकि, जहां एक ओर यह बर्फबारी खूबसूरत नजारों का तोहफा लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर कुछ जगह लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है. वहीं बर्फबारी के चलते उड़ानों पर भी असर हो रहा है.
बर्फ से ढका कश्मीर कश्मीर की वादियां सफेद बर्फ की चादर में लिपटी नजर आ रही हैं. यहां झीलें जम चुकी हैं, सड़क से लेकर पेड़-पौधे और घरों की छत तक हर जगह केवल बर्फ ही नजर आ रही है. गुलमर्ग में रविवार को हुई बर्फबारी के बाद पूरा नजारा मनमोहक हो गया है. यहां करीब तीन इंच बर्फ जम चुकी है, जिससे सर्दियों की खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भी ताजा बर्फबारी ने पूरी घाटी को बर्फ की चमकदार सफेद चादर से ढक दिया है.
बर्फबारी स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई है. बड़ी संख्या में पर्यटक इस मनमोहक नजारे को देखने सोनमर्ग पहुंच रहे हैं. लोग बर्फ से ढके नजारों के बीच तस्वीरें और वीडियो बनाकर इन यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं. वहीं, सिक्किम में भी भारी बर्फबारी के बीच पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन सड़कों पर जमी बर्फ खुशियों में खलल डाल रही है. सड़क पर जमी बर्फ पर गाड़ियां फिसल रही हैं. ऐसे में लोगों को यहां सावधानियां बरतने की जरूरत है.
फ्लाइट पर भी बर्फबारी का असर लेह में बर्फबारी की वजह से उड़ानें (टेकऑफ और लैंडिंग) कुछ समय के लिए रुकी हुई हैं. यात्रियों को ऑनबोर्ड और ग्राउंड पर दोनों जगह थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. इंडिगो ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है.
इंडिगो ने बताया कि मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है. हालात ठीक होने पर फ्लाइट्स रवाना कर दी जाएंगी. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







