
बर्फीले पानी में Vidyut Jammwal ने लगाई डुबकी, -8 डिग्री में शूट हुए वीडियो को देख चौंक जाएंगे
AajTak
एक्शन हीरो विद्युत जामवाल अपने स्टंट्स और एक्शन के लिए मशहूर हैं. उनकी जांबाजी का परिचय सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी देखने को मिल ही जाता है. हाल ही में उन्होंने बर्फीले पानी में डुबकी लगाते अपना एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो देख आप भी कंपकंपाने लग जाएंगे.
जरा सोचें सर्दियों के मौसम में जब पारा 10 डिग्री से नीचे गिरने लगता है तो क्या हालत होती है. और अगर यह पारा माइनस डिग्री में पहुंच जाए तो बर्फ ही जमने लग जाए. बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने ऐसे ही बर्फीले पानी में डुबकी लगाई है. उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस एक्टर की दाद दे रहे हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











