
बर्न इंजरी का इलाज कराने आ रहा था मरीज, डॉक्टर-नर्स भी थे सवार, क्रैश होकर जंगल में गिरा विमान
AajTak
रांची से दिल्ली जा रहा एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान झारखंड के चतरा जिले के जंगलों में क्रैश हो गया. सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में हादसा हुआ. विमान में मरीज सहित कुल 7 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है. उड़ान के दौरान एटीसी से संपर्क टूट गया था. राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है.
झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम चतरा जिले के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में हुआ. जिले के एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा कि वो खुद मौके पर पहुंच रहे हैं, उसके बाद पता चलेगा कि इसमें कुल कितने लोगों की जनहानि हुई है.
प्लेन क्रैश में मरीज की मौत
अभी तक आई जानकारी के मुताबिक संजय कुमार नाम के मरीज को बर्न इंजरी होने के बाद इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा था लेकिन विमान क्रैश होने के बाद उनकी मौत हो गई. जो विमान क्रैश हुआ है उसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV था. यह Beechcraft King Air BE9L प्रकार का एयरक्राफ्ट था, जिसका संचालन Redbird Airways Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा था. विमान ने रांची से करीब शाम के सात बजकर सात मिनट पर (1907 IST) पर उड़ान भरी थी और दिल्ली पहुंचने का अनुमानित समय रात के दस बजे था.
विमान में कुल 7 लोग थे सवार
बताया जा रहा है कि यह एक मेडिकल फ्लाइट थी, जिसमें एक मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था. विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 1 मरीज, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट (PIC) और 1 सह-पायलट शामिल थे.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








