
बर्थडे पर लड़की ने शराब पी, फिर नशे में पुलिस ऑफिसर से की ऐसी हरकत, हुई अरेस्ट!
AajTak
लड़की अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी. उसके साथ कुछ दोस्त भी थे. लेकिन बर्थडे पार्टी में शराब पीकर वो आउट ऑफ कंट्रोल हो गई.
एक लड़की ने अपनी बर्थडे पार्टी में शराब पीकर ऐसी हरकत कर दी, जिसकी वजह से पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. इतना ही नहीं मामला कोर्ट पहुंच गया. हाल ही में सुनवाई के लिए लड़की को अदालत में पेश किया गया.
दरअसल, स्कॉटलैंड में रहने वाली एलिजा कोस्नो एक होटल में अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं. उनके साथ कुछ दोस्त भी थे. बर्थडे पार्टी में शराब पीकर एलिजा आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं. इस दौरान उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर के हाथ में काट लिया. एलिजा ने अपने दांतों से पुलिस ऑफिसर के बांह में इतनी जोर से काटा कि उससे खून निकलने लगा.
'द सन' के मुताबिक, एलिजा वेट्रेस का काम करती थीं. पुलिस ऑफिसर के हाथ में काटने के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया. इस दौरान एलिजा जोर-जोर से चिल्ला रही थीं और हाथ-पैर मार रही थीं. घटना को लेकर ऑफिसर ने एलिजा के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया, जहां बीते शुक्रवार को उनकी एडिनबर्ग शेरिफ कोर्ट में पेशी हुई.
पुलिस ऑफिसर को नुकसान पहुंचाने का दोषी
सुनवाई के दौरान एलिजा ने घटना को स्वीकार किया, लेकिन इस बात से इनकार किया कि उसके काटने से पुलिस ऑफिसर के खून निकल सकता है. एलिजा ने इस पूरी घटना को 'मजाकिया' तौर पर लिया. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने एलिजा को पुलिस ऑफिसर को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया. अब मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी.
वहीं, अपने बचाव में एलिजा ने कहा कि वो उस दिन नशे में थी. उसे कुछ याद नहीं है. जबकि, पुलिस ऑफिसर का कहना था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. वह छह दिनों तक बीमार रहा. इससे उसका काम प्रभावित हुआ.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











