
बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन खाना छोड़ देना चाहिए? जान लीजिए
AajTak
देश में हाल ही में बर्ड फ्लू (H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा) के कुछ मामले सामने आए हैं. बिहार में मुर्गियों, बटेर और कौवों में वायरस की पुष्टि हुई है. ऐसे में लोगों में चिंता बढ़ गई है कि क्या अब चिकन और अंडा खाना बंद कर देना चाहिए? क्या ये खाने से बर्ड फ्लू का खतरा है?
पिछले कुछ दिनों में बिहार समेत कई जगहों पर मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के मामले सामने आए हैं. पटना में हजारों मुर्गियों को मारकर नष्ट किया गया है और कुछ इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अब चिकन और अंडा खाना बंद कर देना चाहिए? क्या ये खाने से इंसानों को खतरा है?
विशेषज्ञों और स्वास्थ्य संगठनों का साफ जवाब है – नहीं, बर्ड फ्लू से बचने के लिए चिकन और अंडा खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है. बशर्ते सही तरीके से पकाया जाए. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र (CDC) और भारत की FSSAI (खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) जैसी संस्थाएं एकमत हैं कि अच्छी तरह पका हुआ चिकन और अंडा पूरी तरह सुरक्षित है. अच्छी तरह पका चिकन और अंडे खाने से बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है.
बर्ड फ्लू का वायरस खाने से क्यों नहीं फैलता? दरअसल, बर्ड फ्लू का वायरस 74 डिग्री सेल्सियस (165°F) या उससे ज्यादा तापमान पर पूरी तरह नष्ट हो जाता है. ऐसे में चिकन को अंदर तक अच्छी तरह पकाएं, कोई भी हिस्सा बिल्कुल कच्चा न रहे. वहीं, अंडे को उबालकर, फ्राई करके या पूरी तरह ऑमलेट बनाकर खाएं. ध्यान रखें कि जर्दी और सफेदी दोनों फर्म (पकी) हों. कच्चा, अधपका (जैसे half-boiled या runny yolk वाला) अंडा या चिकन बिल्कुल न खाएं.
बाजार का चिकन और अंडे सुरक्षित क्यों? फार्म में संक्रमित मुर्गियों को अलग करके तुरंत मार दिया जाता है. ये मुर्गियां या उनके अंडे बाजार में नहीं पहुंचते. FSSAI, पशुपालन विभाग और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत इसकी नियमित जांच होती है. संक्रमित इलाकों से उत्पाद फूड चेन में नहीं जाते.
2025-26 में भी भारत में बर्ड फ्लू के कई मामले सामने आए, लेकिन बाजार में मिलने वाला चिकन और अंडा ज्यादातर स्वस्थ फार्मों से आता है. अभी तक कोई भी ऐसा प्रमाणित मामला नहीं है जहां अच्छी तरह पका चिकन या अंडे खाने से इंसान को बर्ड फ्लू हुआ हो.
खाना बनाते और खाते समय क्या सावधानियां रखें?

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






