
बनियान में ही पटवारी की परीक्षा देने पहुंचा, कैंडिडेट बोला- हाफ स्लीव्स शर्ट नहीं है
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान अजीब नजारे देखने को मिले जब एक कैंडिटेट बनियान में ही एग्जाम देने पहुंच गया. जब उसे अंदर जाने से रोका गया तो वह बोला कि उसके पास हाफ आस्तीन की शर्ट ही नहीं है तो वह बनियान में ही आ गया, इसमें क्या गलत है.
राजस्थान में शनिवार से शुरू हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में भीलवाड़ा शहर के 35 परीक्षा केंन्द्रों पर परीक्षा देने आये 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय अजब-गजब नजारे देखने को मिले. प्रवेश के समय कोई महिला अपने हाथ की अंगूठी और गहने उतार रही थी तो एक पुरूष अभ्यर्थी हाफ आस्तीन की शर्ट नहीं होने से बनियान में ही परीक्षा केन्द्र पर जा पहुंचा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












