
बधाई हो! विजय की हुईं रश्मिका मंदाना, गुपचुप की सगाई, इस दिन करेंगे शादी
AajTak
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने खुशखबरी दी है. गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से विजय ने गुपचुप सगाई कर ली है. 3 अक्टूबर को दोनों ने दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की है.
एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने फैन्स को गुडन्यूज दी है. सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है. दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में विजय और रश्मिका ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. फैन्स दोनों को लेकर काफी खुश हैं. बधाई दे रहे हैं.
विजय की हुईं रश्मिका बता दें कि रश्मिका और विजय ने साथ में फिल्म Geetha Govindam में काम किया था. काफी सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी एक-दूजे का नाम नहीं लिया था. लेकिन इंटरव्यूज में ये जरूर कहा था कि वो रिश्ते में हैं. अक्सर ही दोनों को डेट्स और वेकेशन्स पर भी साथ में स्पॉट किया जाता रहा है. अब दोनों ने सगाई करके फैन्स को खुशखबरी दे दी है.
खबर आ रही है कि विजय देवरकोंडा के घर पर 3 अक्टूबर को दोनों ने सगाई की है. इसमें दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे. ये काफी इंटीमेट सेरेमनी थी. आने वाले साल फरवरी 2026 में दोनों शादी करेंगे. दोनों ही एक डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे. मालूम हो कि सिर्फ Geetha Govindam में ही नहीं, बल्कि दोनों ने Dear Comrade में भी साथ नजर आए थे.
बता दें कि अभी पिछले दिनों भी रश्मिका की फिंगर में सगाई की अंगूठी देखी गई थी, जब वो दुबई से एक इवेंट से वापस इंडिया लौटी थीं. तब भी फैन्स कयास लगा रहे थे कि उन्होंने और विजय ने सगाई कर ली है, लेकिन ऐसा नहीं था. दोनों ने 3 अक्टूबर के दिन सगाई की है. फैन्स लगातार दोनों को बधाइयां दे रहे हैं. साथ ही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों साथ में सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर करेंगे. उन्हें अंधेरे में नहीं रखेंगे.
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा को आखिरी बार फिल्म 'किंगडम' में देखा गया था. थियटर्स में रिलीज होने के बाद ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हुई. हालांकि, इस फिल्म को फैन्स से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. ये फिल्म गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित एक स्पाई-एक्शन है, जिसमें विजय एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं.
वहीं, रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म Thamma में नजर आने वाली हैं. इसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर रश्मिका काफी एक्साइटेड हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











