
बदल गया स्लीपर कोच का हुलिया, बटन से खुलेंगे दरवाजे, फोटो में देखें और क्या है खास
AajTak
नई तकनीक पर आधारित 500 कोच बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इन कोचों को बनाए जाने के बाद इन्हें प्रीमियम और महत्वपूर्ण ट्रेनों में जोड़ा जाएगा और बाद में इन्हें धीरे-धीरे पूरे रेल नेटवर्क में पुराने डिब्बों से बदल दिया जाएगा.
रेल मंत्रालय लंबी दूरी की ट्रेनों को यात्रियों के लिए और आरामदेह बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. इसके लिए बोगियां की नई डिजाइन तैयार की जा रही है जो देश की आधुनिक ट्रेन तेजस के आधार पर है. इससे लोगों को रेल यात्रा का नया अनुभव मिलेगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद नई बोगियाों की तस्वीर अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर साझा की है. नई तकनीक और डिजाइन की ये बोगियां इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारतीय रेलवे के प्रोडक्शन यूनिट इंट्रीगल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) चेन्नई और मॉर्डन कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) रायबरेली में तैयार होंगी. नई तकनीक पर आधारित 500 नए कोच बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इन कोचों को बनाए जाने के बाद इन्हें प्रीमियम और महत्वपूर्ण ट्रेनों में जोड़ा जाएगा और बाद में धीरे-धीरे पूरे रेल नेटवर्क में पुराने डिब्बों से बदल दिया जाएगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












