
बदल गई 2 फुट 6 इंच हाइट वाले अजीम मंसूरी की किस्मत, आने लगे ढेरों रिश्ते, जानें कैसी दुल्हन चाहिए
AajTak
उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना के रहने वाले 2 फुट 6 इंच हाइट वाले अजीम मंसूरी की किस्मत बदल गई है. अब उनके पांव जमीन पर नहीं टिक रहे हैं. क्योंकि उनके पास अलग-अलग जगहों से शादी के लिए काफी रिश्ते आ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना के रहने वाले 2 फुट 6 इंच हाइट वाले अजीम मंसूरी की किस्मत बदल गई है. अब उनके पांव जमीन पर नहीं टिक रहे हैं. क्योंकि उनके पास अलग-अलग जगहों से शादी के लिए काफी रिश्ते आ रहे हैं. एक समय ऐसा था कि वो अपनी शादी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे थे. यहां तक कि शादी करवाने के लिए उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से गुहार भी लगाई थी. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उनके पास ढेरों रिश्ते आने लगे हैं. जिसकी वजह से वो अब बेहद खुश रहने लगे हैं. (फोटो- शरद मलिक) 2 फुट 6 इंच हाइट वाले अजीम मंसूरी का कहना है कि उन्हें अमीर नहीं बल्कि एक गरीब घर की लड़की चाहिए. खुदा का दिया हुआ उनके पास सबकुछ है. दुकान, घर, पैसा, शौहरत. मुझे तो गरीब घर की लड़की चाहिए जो मेरी सेवा करे और मैं उसकी सेवा करूं. अजीम मंसूरी का कहना है कि जिले के एसपी सुकृति माधव, डीएम, कोतवाल और मीडिया मेरी शादी कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. उनका कहना है कि वो अपनी शादी में सिर्फ तीन लोगों को ही दुल्हन के घर लेकर जाएंगे. मैं रमजान से पहले शादी कर लूंगा. मैं पांचों टाइम का नमाजी हूं, मौलवी हूं, मैं सादगी के साथ ही अपनी शादी करूंगा. परिवार के लोग मेरी शादी के लिए कोशिश कर रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











