
बदल गई तस्वीर, इन 5 राज्यों ने उठा लिया पूरा मुफ्त अनाज, 26 ने मई का हिस्सा!
AajTak
कोरोना महामारी की वजह से केंद्र सरकार ने एक फिर मई और जून महीने में देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मुफ्त देने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि संकट की इस घड़ी में गरीबों की थाली सूनी न रहे, इसलिए उन्हें दो महीने तक मुफ्त अनाज दिया जाएगा.
कोरोना महामारी की वजह से केंद्र सरकार ने एक बार फिर मई और जून महीने में देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मुफ्त देने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि संकट की इस घड़ी में गरीबों की थाली सूनी न रहे, इसलिए उन्हें दो महीने तक मुफ्त अनाज दिया जाएगा. दरअसल, पिछले साल कुछ राज्य अपने कोटे के आधे अनाज भी नहीं बांट पाए थे. केंद्र सरकार ने इसके लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराया था. क्योंकि यह अनाज बांटने की जिम्मेदारी राज्य की होती है. लेकिन इस बार तस्वीर बदली हुई है. पांच राज्यों ने तो दोनों महीने का अनाज केंद्र के गोदामों से उठा लिया है. भारतीय खाद्य निगम (FCI) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 मई तक आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने मई-जून, 2021 के लिए पूरा आवंटन उठा लिया है. यानी इन राज्यों ने दोनों महीने के अनाज वितरण के लिए उठा लिए हैं. वहीं 26 राज्यों ने मई महीने के लिए अलॉट पूरे अनाज उठा लिए हैं.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












