
बदला लेने के लिए पति के हत्यारे से की शादी! फिर महिला ने शख्स को उतारा मौत के घाट
AajTak
हत्या वाले दिन का ज़िक्र करते हुए अभियुक्त महिला ने पुलिस को बताया कि 'मैं रात को जागती रही, करीब एक बजे दूसरे कमरे में गई और पिस्तौल लेकर गुलिस्तान के कमरे में दाखिल हुई. वह सो रहा था मैंने उस पर गोली चलाई, लेकिन गोली नहीं चली, पिस्तौल ने काम नहीं किया.'
एक महिला ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए ऐसा जाल बुना कि हर कोई हैरान रह गया. वह पति के हत्यारे से बदला लेने के लिए तीन साल से कोशिश कर रही थी और इसके लिए उसने पूरी योजना बनाई थी. उसने हत्यारे से दोस्ती की, फिर उससे शादी की और आख़िर में उसे मौत के घाट उतार दिया. (फोटो- Getty Images) दरअसल, ये घटना पाकिस्तान के कबायली इलाके बाजौर जिले की है. यहां अभियुक्त महिला के पहले पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी, लेकिन यह साफ नहीं था कि उसकी हत्या की गई थी या प्राकृतिक मौत हुई थी. (फोटो- Getty Images) बीबीसी के मुताबिक, इसका पता लगाने के लिए महिला ने निजी तौर पर पहल की. उसे पता चला कि उसके पति को किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही एक दोस्त गुलिस्तान ख़ान ने ज़हर का इंजेक्शन लगाकर मार दिया था. (फोटो- Getty Images)
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










