
बदलापुर रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, गोली लगने से एक शख्स घायल, हमलावर गिरफ्तार
AajTak
राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में बताया कि यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई. जिसके फौरन बाद हमलावर को तुरंत काबू कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
Badlapur Railway Station Firing: मुंबई से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी की वारदात से हड़कंप मच गया. गुरुवार की शाम वहां हुई फायरिंग के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया.
लोग जान बचाकर इधर से उधर भागते नजर आए. इस बीच गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई. जिसके फौरन बाद हमलावर को तुरंत काबू कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया.
जीआरपी के अफसर ने आगे बताया कि इस फायरिंग के दौरान जिस शख्स को गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (मध्य रेलवे) सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. अब इस मामले की जांच जारी है. पुलिस पता लगा रही है कि आखिर हमलावर ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











