
बदजुबानी, FIR और गिरफ्तारी... यूपी में सपा-बीजेपी की तकरार में अब तक क्या-क्या हुआ?
AajTak
लखनऊ पुलिस ने समाजावादी पार्टी के सोशल मीडिया हेड को गिरफ्तार किया है. वहीं अब यूपी बीजेपी युवा मोर्च की सोशल मीडिया इंचार्ज पर भी सपा ने केस दर्ज करा दिया है. इसके साथ ही दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोरों पर है. जहां बीजेपी मनीष जगन अग्रवाल को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार बता रही है तो वहीं सपा सांसद ने मामूली बातों पर सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया.
उत्तर प्रदेश में मौसम ठंडा है, मगर राजनीति गरमा-गरम है. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बीजेपी और सपा के बीच की लड़ाई अब थाने तक पहुंच गई है. एक तरफ जहां लखनऊ पुलिस ने समाजावादी पार्टी के सोशल मीडिया हेड को गिरफ्तार किया है तो वहीं अब यूपी बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ ऋचा राजपूत पर भी सपा ने केस दर्ज करा दिया है.
इसके साथ ही दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोरों पर है. जहां बीजेपी समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज मनीष जगन अग्रवाल को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार बता रही है तो वहीं सपा सांसद एसटी हसन ने मामूली बातों पर सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया.
रविवार को मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तार के बाद सुबह-सुबह ही पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगाए. पुलिसकर्मियों ने अखिलेश को चाय ऑफर की तो वे बोले आपकी चाय नहीं पिएंगे, क्या पता जहर मिला हो. अखिलेश इसलिए नाराज थे, क्योंकि पुलिस ने उनकी पार्टी का ट्विटर हैंडल चलाने वाले मनीष जगन अग्रवाल गिरफ्तार कर लिया था. अखिलेश ने आरोप लगाया है कि बीजेपी गाली-गलौज करती है. बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट से बारे में हमारी पत्नी, परिवार और बच्चियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया. लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पर भी जमकर हंगामा काटा. जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.
बता दें कि पिछले काफी समय से सपा के ट्विटर हैंडल से अभद्र भाषा वाले ट्वीट करने के आरोप लग रहे थे. आए दिन ट्विटर पर इसके स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अखिलेश यादव और यूपी पुलिस को टैग किया जाता था. कई लोगों ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी थी. जगन पर आरोप है कि उसने ट्विटर पर कई लोगों पर अभद्र टिप्पणियां की हैं. इसको लेकर उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में कई मामले भी दर्ज किए गए हैं. इनमें एक मामला यूपी बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ ऋचा राजपूत ने भी दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने रेप और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि नवंबर से ही जगन के खिलाफ मामलों की जांच-पड़ताल की जा रही थी. पुष्टि होने के बाद ही ये गिरफ्तारी की गई है.
वहीं अब बीजेपी की ऋचा राजपूत के खिलाफ भी पुलिस की जांच पड़ताल शुरू हो गई है. पुलिस का कहना है कि इनके मामले में भी पूरी पड़ताल करते हुए इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर ने बताया कि मामलों की गंभीरता से विवेचना करते हुए इलेक्ट्रोनिक सबूतों को इकट्ठा किया गया. सर्विस प्रोवाइडर से भी जानकारी प्राप्त की गई। जिसके बाद मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया. आगे भी इस तरह का कोई प्रकरण आता है तो इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. सपा के द्वारा ऋचा राजपूत के विरुद्ध एक शिकायत दी गई. उसमें भी इसी प्रकार से विवेचना की जाएगी और विवेचना के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
मामूली बातों पर सपा के लोगों को अरेस्ट किया जा रहा- सपा सांसद

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











