
'बताएं कि दिल्ली में LG का शासन कैसे बेहतर', AAP की BJP को खुली बहस की चुनौती
AajTak
दिल्ली शासन एक्ट संशोधित बिल के ज़रिए उपराज्यपाल (एलजी) की ताकत बढ़ाने के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है. AAP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा है कि वो किसी भी विधानसभा क्षेत्र में खुली बहस कर बताएं कि एलजी का शासन कैसे बेहतर है.
दिल्ली शासन एक्ट संशोधित बिल के ज़रिए उपराज्यपाल (एलजी) की ताकत बढ़ाने के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है. AAP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा है कि वो किसी भी विधानसभा क्षेत्र में खुली बहस कर बताएं कि एलजी का शासन कैसे बेहतर है. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम लोगों को बताएंगे कि जनता की सरकार कैसे बेहतर है. इसके बाद लोगों से पूछा जाए कि वे क्या चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जनसंघ ने आजादी के बाद सालों तक दिल्ली को स्वतंत्र राज्य बनाने की लड़ाई लड़ी है. आज उसी जनसंघ से निकली भाजपा दिल्ली की चुनी हुई सरकार को दरकिनार कर नया कानून लाने की कोशिश में है. यह बेहद शर्म की बात है कि भाजपा कह रही है कि हम अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर लोगों को बताएंगे कि एलजी का शासन बेहतर है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











