
बढ़ते कोविड केस, वायरस का नया JN.1 वेरिएंट ...फिर लगवानी पड़ेगी कोरोना वैक्सीन? जानें क्या बोले विशेषज्ञ
AajTak
डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा- ओमीक्रॉन के अन्य सब-वेरिएंट की तरह ही जेएन.1 से संक्रमण के लक्षण भी हैं. इनमें बुखार, सर्दी और खांसी, दस्त और शरीर दर्द हैं. आमतौर पर ये दो से पांच दिन में ठीक हो जाते हैं.
भारत में बीते एक सप्ताह से कोराना के नए मामले बढ़े हैं. वहीं कोविड-19 के एक नए सब-वेरिएंट JN.1 को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. इस बीच इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा है कि सब-वेरिएंट JN.1 के खिलाफ फिलहाल वैक्सीन के किसी अतिरिक्त डोज की जरूरत नहीं है.
देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति के बारे में एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए डॉ. अरोड़ा ने कहा, 'मैं कहूंगा कि उन सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है जो 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं, और जिन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हैं. ऐसे लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, जो इम्युनिटी को कम करती हैं. जैसे कैंसर के मरीज. उन्हें सावधानी बरतने की सलाह मैं दूंगा. वरना, अन्य लोगों को टीके की किसी अतिरिक्त खुराक की आवश्यकता नहीं है'.
देश में अब तक 400 से अधिक सब-वेरिएंट की पहचान
INSACOG चीफ ने जोर देकर कहा कि ओमीक्रॉन के विभिन्न सब-वेरिएंट के बारे में पता चला है, लेकिन उनमें से कोई भी जोखिम बढ़ाने वाला नहीं है. उन्होंने कहा, 'हर हफ्ते आप अलग-अलग हिस्सों में कुछ नया सुनते हैं और फिर यह पूरे भारत में फैल जाता है. हमने इस वायरस के बड़ी संख्या में सब-वेरिएंट, 400 से अधिक सब-वेरिएंट की पहचान की है. अच्छी बात यह है कि इनमें से कोई भी ओमीक्रॉन वेरिएंट वास्तव में जोखिम बढ़ाने वाला नहीं है. इनसे गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने जैसी स्थिति नहीं आएगी'.
उन्होंने जेएन.1 सब-वेरिएंट के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया, और कहा कि यह भी ओमीक्रॉन के अन्य सब-वेरिएंट के समान ही है. डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा, 'ओमीक्रॉन के अन्य सब-वेरिएंट की तरह ही जेएन.1 से संक्रमण के लक्षण भी हैं. इनमें बुखार, सर्दी और खांसी, दस्त और शरीर दर्द हैं. आमतौर पर ये दो से पांच दिन में ठीक हो जाते हैं'. डॉ. अरोड़ा ने आगे कहा कि हालांकि मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है.
ओमीक्रॉन के अन्य सब-वेरिएंट से अलग नहीं है जेएन.1

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









