
बढ़ते कोरोना से डरे FPI, भारत से दूरी, तो ताइवान-दक्षिण कोरिया नया ठिकाना!
AajTak
भारत में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से आर्थिक मोर्चे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. कोरोना की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.
भारत में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से आर्थिक मोर्चे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. कोरोना की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह निवेशक घबराए हुए हैं. (Photo: File) बीते साल की भारी गिरावट आज भी निवेशकों के जहन में ताजा है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से हाथ खींच रहे हैं. मार्च तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजार में पैसे लगाए थे, जबकि अप्रैल महीने में अब तक FPI ने पैसे निकाले हैं. (Photo: File) एफपीआई ने अप्रैल में अबतक भारतीय बाजारों से 929 करोड़ रुपये निकाले हैं. कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच आर्थिक संकट गहराने की आशंका के चलते विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से निकासी कर रहे हैं. (Photo: File)
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











