
बढ़ते कोरोना संक्रमण पर बोले CM उद्धव- हालात ऐसे ही रहे तो लॉकडाउन लगाने से मना नहीं करूंगा
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि अगर राज्य में कोरोना से हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 47,827 नए मामले सामने आए हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के संकेत भी दिए. उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में लोग डरे हुए हैं. अगर कोरोना से हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो मैं लॉकडाउन लगाने से मना नहीं कर सकता." उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में हम महाराष्ट्र में सख्ती बढ़ाने जा रहे हैं. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग हैं लॉकडाउन लगाने का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने उद्योगपति आनंद महिंद्रा पर तंज कसते हुए कहा, "एक उद्योगपति कह रहे हैं कि लॉकडाउन लगाने की बजाय सरकार को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए. इस पर मेरी उन लोगों से सिर्फ इतनी ही गुजारिश है कि वो मुझे डॉक्टर लाकर दें. मुझे ऐसे लोग लाकर दें, जो काम कर सकें."
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











