
बढ़ता प्रदूषण जेब पर लगाएगा चपत! पार्किंग शुल्क बढ़ाने जा रही दिल्ली नगर निगम
AajTak
दिल्ली नगर निगम एक्ट के मुताबिक दिल्ली के एमसीडी के अधिकारी पार्किंग फीस बढ़ोतरी को लागू नहीं कर सकते. लिहाजा अफसरों का यह प्रस्ताव सदन की मीटिंग में पेश होना जरूरी है. बैठक के एजेंडे में प्राइवेट एडेड स्कूलों की मान्यता पार्षदों की भत्ता फीस भी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शामिल है.
त्योहार के सीजन में दिल्ली प्रदूषण के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ते हुए मामलों की मार झेल रही है. त्योहारी सीजन के पहले सोमवार को सबसे खराब आबोहवा दर्ज की गई तो दिल्ली नगर निगम की तरफ से प्रदूषण को कम करने के लिए कई सारे फैसले लिए गए. उन्हीं में से एक एमसीडी की पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है. 27 अक्टूबर को होने वाली दिल्ली नगर निगम की बैठक में ये पेश होगा. हालांकि शुल्क में कितनी बढ़ोतरी की गई है, फिलहाल इसका खुलासा अधिकारियों ने नहीं किया है.
वर्तमान में दिल्ली नगर निगम की पार्किंग में कार पार्किंग चार्ज 20 रुपए, दो पहिया वाहनों ₹10 रुपए तो वहीं 24 घंटे के लिए अगर आप एमसीडी की पार्किंग में कार पार्क करते हैं तो इसका चार्ज ₹100 निश्चित है.
दिल्ली नगर निगम एक्ट के मुताबिक दिल्ली के एमसीडी के अधिकारी पार्किंग फीस बढ़ोतरी को लागू नहीं कर सकते. लिहाजा अफसरों का यह प्रस्ताव सदन की मीटिंग में पेश होना जरूरी है. बैठक के एजेंडे में प्राइवेट एडेड स्कूलों की मान्यता पार्षदों की भत्ता फीस भी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शामिल है.
दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के बाद अब दिल्ली नगर निगम में भी अपनी भ्रष्टाचारी नीतियां लागू करना चाहती है.
'एजेंडे की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराती आप'
उन्होंने आरोप लगाया कि आप समय पर निगम पार्षदों को एजेंडे की प्रतियां उपलब्ध नहीं करवाती है. इस बार सदन की बैठक का एजेंडा आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचारी नीतियों पर आधारित है, जिसमें ये लोग निगम की स्वास्थ्य इकाइयों/ संपत्तियों को बेचकर भ्रष्टाचार करना चाहते हैं व नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने की जगह उनसे शुल्क वसूलने की तैयारी में हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







