
बढ़ता तापमान...घटती बिजली, पावर कट से परेशान लोग, जानिए दिल्ली-NCR का हाल
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में बिजली संकट काफी बड़ा हो गया है. गुरुग्राम और दिल्ली में तो कई घंटों तक लोगों को बिजली नहीं मिल रही है. गाजियाबाद में स्थिति थोड़़ी बेहतर बताई जा रही है.
देश में कोयले की कमी की वजह से बिजली संकट गहराता जा रहा है. कई राज्यों में अब कोयले की भारी कमी देखने को मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर वाले इलाकों में भी स्थिति खराब होती जा रही है. लोग शिकायत कर रहे हैं कि कई घंटों के पावर कट लग रहे हैं. इस वजह से बढ़ती गर्मी के बीच लोगों की चुनौती और ज्यादा बढ़ गई है.
गुरुग्राम में खस्ता हालात
गुरुग्राम के लोगों से जब इस बिजली संकट को लेकर बात की गई तो सभी ने बताया कि पांच से छह घंटे तक बिजली नहीं आ रही है. गुरुग्राम सेक्टर 43 की प्रीति राव बताती हैं कि हम लोग इस समय पांच से छह घंटों का पावर कट देख रहे हैं. इस वजह से ऑफिस और घर दोनों जगहों का काम प्रभावित हो रहा है. उनके पति जयंत मैनी भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि बिना बिजली कई इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज भी काम नहीं कर पा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि लगातार जा रही बिजली की वजह से पावर से चलने वाले अप्लांयस चार्ज नहीं हो पा रहे हैं. हमारे प्रोफेशनल काम पर भी असर पड़ गया है क्योंकि अब ज्यादातर काम तो ऑनलाइन मोड में होता है. इंटरनेट सेवाओं पर भी काफी असर पड़ा है.
साइबर सिटी में तो स्थिति और ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पावर डिपार्टमेंट द्वारा रोस्टर जारी किया जाता है. उसमें बताया जाता है कि कितने घंटों का और कब-कब पावर कट रहेगा. लेकिन उनके इलाकों में रोस्टर से इतर भी कई घंटे बिजली गुल चल रही है. ऐसे में लोग ज्यादा परेशान हो गए हैं.
दिल्ली सरकार की योजनाओं पर सवाल

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









