
बड़े काम के हैं Mini LED Bulb, सिर्फ 33 रुपये से शुरू है कीमत, इमरजेंसी में आते हैं काम
AajTak
Mini LED Bulb Price: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो हमारा ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. ऐसा ही एक प्रोडक्ट Mini LED Bulb हैं, जिन्हें आप 33 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. ये प्रोडक्ट्स कई इमरजेंसी कंडीशन में हमारी मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
घर सजाने में लाइट्स किसी भी दूसरे प्रोडक्ट्स से ज्यादा काम आती हैं. घर चाहे पुराना ही क्यों ना हो, लेकिन लाइट्स उसे एक नया रंग-रूप दे देती हैं. ऐसी ही कुछ लाइट्स आप बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं, जिन्हें किसी भी USB पोर्ट में लगाकर ऑनकर सकते हैं. ना सिर्फ ये लाइट्स घर सजाने के काम आ सकती है, बल्कि आप इन्हें इमरजेंसी में भी यूज कर सकते हैं.
इन लाइट्स के लिए आपको सीधे बिजली की जरूरत नहीं होती है. अगर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह के कुछ प्रोडक्ट्स तलाश रहे थे, तो हमारे हाथ Mini LED Bulb लगे हैं.
ये बल्ब USB पोर्ट के साथ आते हैं, जिन्हें आप वॉशरूम, किचन या बेडरूम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन मिनी एलईडी बल्ब की कीमत और दूसरी खास डिटेल्स.
इन Mini LED Bulbs को आप 33 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. ये प्रोडक्ट किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएंगे. इन एलईडी लाइट्स की कीमत अलग-अलग वेरिएंट के लिए अलग-अलग हैं. इनका इस्तेमाल आप नाइट लैम्प की तरह कर सकते हैं. Mini LED Bulbs को यूज करने के लिए आपको 5V के USB डिवाइस की जरूरत होगी.
आप इन्हें पावर बैंक, मोबाइल चार्जर, कम्प्यूटर या लैपटॉप किसी से भी कनेक्ट करके जला सकते हैं. ये लाइट्स बहुत छोटी और कॉम्पैक्ट होती हैं. इसलिए इन्हें यूज करना और कैरी करना दोनों ही बहुत आसान होता है.
प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, इन लाइट्स का इस्तेमाल होम और आउटडोर इमरजेंसी लाइट्स के तौर पर भी किया जा सकता है. बिजली कटने पर अगर आप इमरजेंसी लाइट्स नहीं है, तो भी ये छोटी लाइट्स आपके काम आ सकती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











