
बड़े काम का है Gmail का यह फीचर, आसानी से सेट कर सकते हैं अपना सिग्नेचर, जानिए तरीका
AajTak
How to create signature in Gmail: जीमेल में अगर आप भी अपना सिग्नेचर जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको महज कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे. इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने जीमेल को स्पेशल बना सकते हैं. जानिए इस सेटिंग का आसान तरीका.
Gmail दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ई-मेल सर्विस में से एक है. खासकर पर्सनल मेल के लिए ज्यादातर लोग Gmail का इस्तेमाल करते हैं. जीमेल पर कई सारे फीचर्स मिलते हैं, जिसमें से एक अपना सिग्नेचर भी है.
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने जीमेल को खास बना सकते हैं. यूजर्स पर्सनल और ऑफिस कई तरह से सिग्नेचर क्रिएट कर सकते हैं. आइए जानते हैं जीमेल का यह फीचर कैसे काम करता है और आप इसे कैसे यूज कर सकते हैं.
कई बार आपने देखा होगा कि किसी यूजर के मेल में नीचे उसकी डिटेल्स भी दी गई होती हैं. इसमें यूजर का नाम, पोस्ट, पता, लोगो और कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन जैसी डिटेल्स मौजूद होती हैं. इन इन्फॉर्मेशन को ही सिग्नेचर कहा जाता है. अगर आप भी अपने लिए एक Gmail सिग्नेचर क्रिएट करना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे. आइए जानते हैं इसका तरीका.
सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप पर जीमेल ओपन करना होगा. इसके लिए आप किसी भी ब्राउजर की मदद ले सकते हैं.
अब आपको जीमेल के टॉप राइट कॉर्नर पर जाना होगा और सेटिंग पर क्लिक करना होगा. यूजर्स को यहां ऑल सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा.
यहां यूजर्स को Signature सेक्शन पर क्लिक करना होगा. अब आपको Add Your Signature के टेक्स्ट बॉक्स पर जाना होगा. अगर आप चाहते हैं तो आप मैसेज के बजाय कोई फोटो जोड़ सकते हैं या फिर टेक्स्ट स्टाइल को भी चेंज कर सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












