
बड़ी बैटरी के साथ Oppo का ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 14 हजार से कम
AajTak
Oppo A16 को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया. भारत में इस नए स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A15 के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मौजूद है.
Oppo A16 को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया. भारत में इस नए स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A15 के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मौजूद है. साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी और स्मार्ट बैटरी प्रोटेक्शन फीचर्स भी दिए गए हैं.
भारत में Oppo A16 के सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑफलाइन रिटेलर्स और ऐमेजॉन के जरिए खरीद पाएंगे. ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन को क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Amazon पर Oppo A16 के लिए 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ऑफर किया जा रहा है. साथ ही ग्राहक Citi बैंक क्रेडिट कार्ड्स के जरिए 750 रुपये तक इंस्टैंट डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












