
बड़ी बैटरी और 16MP कैमरे के साथ Redmi Note 10 Lite भारत में लॉन्च, कीमत 13,999 रुपये
AajTak
बिना किसी शोर-शराबे के Redmi Note 10 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 9 Pro का रिबैज्ड मॉडल है. इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है.
बिना किसी शोर-शराबे के Redmi Note 10 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 9 Pro का रिबैज्ड मॉडल है. इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है. इसके रियर में 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है.
नए Redmi Note 10 Lite के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 13,999 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है.
इसे ऑरोरा ब्लू, शैपेंन गोल्ड, इंटरस्टेलर ब्लैक और ग्लेशियर वाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है. फोन की बिक्री 2 अक्टूबर से होगी. ग्राहक इसे शाओमी की वेबसाइट और ऐमेजॉन इंडिया से खरीद पाएंगे. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड पर 1,250 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












