
बड़ी बहन को छेड़ा, तो छोटी बहन ने मनचले को जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
दो मनचलों को सड़क पर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया. पीड़ित लड़की तो शांत रही, लेकिन उसकी छोटी बहन ने इन मनचलों को खूब सबक सिखाया.
दो मनचलों को सड़क पर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया. पीड़ित लड़की तो शांत रही, लेकिन उसकी छोटी बहन ने इन मनचलों को खूब सबक सिखाया. छोटी बहन ने युवकों पर सरेराह हमला बोल दिया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सुतगिरनी चौक के पास से गुजर रही एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया. आरोपी युवकों ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी. लड़की बुरी तरह सहम गई. उसी समय पीड़ित लड़की की छोटी बहन वहां पहुंच गई.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











