
'बड़ी जल्दी Tinder पर आ गए', डेटिंग एप पर आया मर चुकी पत्नी का मैसेज, खौफ में पति
AajTak
यूके के एक शख्स डेरेक ने दावा किया है कि उसने दो साल पहले मर चुकी अपनी पत्नी से डेटिंग एप टिंडर पर बात की है. वो उसे डेरी कहकर पुकार रही थी और ये नाम उसके सिवा कोई नहीं जानता है. इसके अलावा उसने ये भी कहा कि तुम बड़ी जल्दी डेटिंग एप पर आ गए.
दुनियाभर में लोग मरे हुए लोगों को देखने, उनसे बातें करने के दावे करते हैं. कई लोग कहते हैं कि उन्होंने खुद खास प्रक्रिया के जरिए आत्माओं को बुलाया है. लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी ने डेटिंग एप पर भूत से बात की हो? दरअसल, यूके के एक शख्स ने ऐसा ही अनोखा दावा किया है.
उसने बताया कि उसने डेटिंग एप टिंडर पर अपने दो साल पहले मर चुकी पत्नी से बात की है. उसने Ghost Hans Podcast पर ये स्टोरी शेयर की तो ये टिकटॉक पर भी वायरल हो गई. उसका कहना है कि महीने तक इस बात से परेशान रहने के बाद मैंने लोगों से सामने इसका खुलासा करने का फैसला किया है.
टिंडर पर मिली मरी हुई पत्नी
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, डेरेक नाम का यह शख्स ब्रिटेन के लंदन में रहता है. पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया, “मेरी पत्नी एलिसन का निधन हुए दो साल हो गए हैं. वह सर्वाइकल कैंसर की शिकार थी. लेकिन एक दिन, टिंडर पर उसकी प्रोफ़ाइल देखकर मैं अवाक रह गया. एक तस्वीर में वह मुस्कुरा रही थी और मेरी तरफ देख रही थी.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने तुरंत प्रोफाइल पर नजर डाली, लेकिन इसमें कोई और जानकारी नहीं थी. लेकिन मेरी पत्नी की तीन ऐसी फोटो थीं जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थीं. मैं पूरी तरह से चौंक गया था.'
'घर पर हो क्या? मैं बाहर खड़ी हूं'
डेरेक ने आगे कहा, ''बिना सोचे-समझे मैंने राइट स्वाइप कर दिया. मैंने करीब दो मिनट तक अपनी सांसें रोके रखीं. मैं अगले दो दिनों तक सो नहीं सका. मुझे पहले कभी टिंडर पर कोई मैच नहीं मिला था.'' डेरेक ने बताया- शुरू में संदेह हुआ कि यह एक मजाक हो सकता है. शायद किसी ने मेरी पत्नी का फर्जी अकॉउंट बनाया है. हालाँकि, उनका संदेह तब दूर हो गया जब उन्हें सुबह 3:33 बजे टिंडर पर एक मैसेज मिला: "hey!". डेरेक ने जवाब देते हुए पूछा कि ये सब क्या है और उसकी पत्नी की तस्वीरें कहां से आईं. इसपर अगले 24 घंटों तक कोई जवाब नहीं आया, लेकिन आखिर में एक मैसेज आया- 'क्या आप घर पर हैं? मैं बाहर खड़ी हूं. मुझे अंदर आने दो.' इससे डेरेक घबरा गया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












