
बड़ा भाई हर रोज छोटे भाई के खेत से तोड़ लेता था टमाटर, चाकू से गोदकर कर दी हत्या
AajTak
नर्मदा जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. विवाद खेत से टमाटर तोड़ने को लेकर शुरू हुआ था. इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गुजरात के नर्मदा जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. विवाद खेत से टमाटर तोड़ने को लेकर हुआ था. इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है.
घटना गुजरात के नर्मदा जिले के सागबारा तहसील की है. यहां के अंदर धवलीवेर (वडी फलियां) गांव में मासिराम कायला वसावा और उसके बड़े भाई काशिराम का घर है. किसानी करने वाले मासिराम के खेत में इस समय टमाटर की फसल लगी हुई है.
खेत से टमाटर तोड़ना छोटे भाई को नहीं था पसंद
बड़ा भाई काशिराम छोटे भाई के खेत से हर रोज कुछ टमाटर तोड़कर ले जाता था. यह बात मासिराम को पसंद नहीं थी. रविवार दोपहर को भी बड़ा भाई छोटे भाई मासिराम के खेत पर टमाटर तोड़ने पहुंचा था.
मगर, छोटे भाई ने टमाटर तोड़ने से बड़े भाई काशिराम को मना कर दिया. फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. इसी बीच मासिराम ने काशिराम पर चाकू से वार कर दिया.
मौके पर ही तोड़ दिया दम

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












