
बटन दबाया और दुनिया खत्म! देखें कैसे काम करता है पुतिन का न्यूक्लियर ब्रीफकेस
AajTak
पुतिन के आसपास स्पेशल ब्रीफकेस वाली तस्वीर को देखकर जैलेंस्की अपने आपको बहुत हताश और लाचार महसूस करते हैं. इस ब्रीफकेस वाले वीडियो के ज़रिए पुतिन यूक्रेन और नाटो देशों को ये सांकेतिक धमकी दे रहे हैं कि रूस परमाणु हमले के लिए तैयार है सिर्फ़ बटन दबाने का इंतज़ार है. पुतिन का ये न्यूक्लियर ब्रीफकेस किसी साधारण ब्रीफकेस की तरह ही है. लेकिन इस ब्रीफकेस में न्यूक्लियर हमले से जुड़े दस्तावेज और अलर्ट अलार्म होता है. रूसी भाषा में पुतिन के इस न्यूक्लियर ब्रीफकेस को चेगेट कहा जाता है, जो 1983 से इस्तेमाल हो रहा है. ये ब्रीफकेस एक स्पेशल कोड के जरिये खुलता है, और ये कोड क्या है, ये सिर्फ पुतिन को पता रहता है. देखें कैसे काम करता पुतिन का न्यूक्लियर ब्रीफकेस.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











