
बजट 2026 में AI पर मोदी सरकार का बड़ा दांव... किसानों से दिव्यांगों तक समावेशी इकोसिस्टम का टारगेट
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सुशासन का मुख्य आधार बताया है. सरकार का लक्ष्य किसानों, छात्रों और दिव्यांगों के लिए एक समावेशी एआई इकोसिस्टम तैयार करना है. पोर्ट्स की सुरक्षा से लेकर क्लाउड सर्विसेज तक, अब हर तरफ एआई का जलवा दिखेगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए महत्वपूर्ण निवेश की घोषणा की है. उन्होंने AI को बेहतर शासन के लिए फोर्स मल्टीप्लायर करार दिया और कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों, छात्रों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा दिव्यांगजनों के लिए एक समावेशी समावेशी AI इकोसिस्टम तैयार करना है. इस मिशन के तहत कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटासेट और टैलेंट डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. सरकार ने कृषि के लिए 'भारत-विस्तार' प्लेटफॉर्म और दिव्यांगों के लिए एआई-संचालित उपकरणों के निर्माण का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत में डेटा सेंटर बनाने के लिए 2047 तक टैक्स हॉलिडे देने का बड़ा ऐलान किया गया है.इंडिया एआई मिशन को मजबूती सरकार AI और मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर एवं चिप डिजाइन तथा रिसर्च इनिशिएटिव्स को अनुसंधान नेशनल रिसर्च फंड और अन्य R&D एवं इनोवेशन फंड्स के माध्यम से मजबूत समर्थन देगी. बजट में इंडिया एआई मिशन को 1,000 करोड़ रुपये का बड़ा आवंटन दिया गया है जो उभरती टेक्नोलॉजी एजेंडा के तहत सबसे बड़े प्रावधानों में से एक है.इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 2.0 लॉन्च सरकार ने 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' (ISM) के दूसरे चरण यानी ISM 2.0 को लॉन्च करने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य भारत में ही उपकरण और सामग्री का निर्माण करना और चिप डिजाइन की अपनी बौद्धिक संपदा (IP) विकसित करना है. एआई क्षेत्र में कुशल कार्यबल तैयार करने के लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी संस्थानों में विशेष स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे. एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति अध्ययन करेगी कि एआई जैसी उभरती तकनीकों का नौकरियों और कौशल की जरूरतों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.कृषि में AI का इस्तेमाल एक नया बहुभाषी AI प्लेटफॉर्म भारत-विस्तार (Bharat-VISTAAR) लॉन्च किया जाएगा जो AgriStack पोर्टल्स और ICAR की कृषि प्रथाओं को AI सिस्टम्स से एकीकृत करेगा. ये किसानों को व्यक्तिगत सलाह, फसल योजना, मौसम चेतावनी, कीट प्रबंधन और बाजार जानकारी प्रदान करेगा, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी और जोखिम कम होगा.स्वास्थ्य क्षेत्र में AI स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार 'दिव्यांग सहारा योजना' के तहत एआई-संचालित सहायक उपकरणों के उत्पादन पर जोर देगी. इसके लिए 'एलिम्को' (ALIMCO) को रिसर्च और एआई इनोवेशंस को अपनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी, ताकि पात्र लाभार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण समय पर मिल सकें.डेटा सेंटर और पोर्ट्स पर AI की नजर भारत को ग्लोबल सर्विसेज लीडर बनाने के लिए सरकार विदेशी क्लाउड कंपनियों को लुभा रही है. भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने वाली विदेशी कंपनियों को 2047 तक टैक्स से छूट दी जाएगी. वित्त ने ये भी बताया कि देश के प्रमुख बंदरगाहों (Ports) की सुरक्षा को एआई के जरिए अभेद्य बनाया जाएगा. बंदरगाहों पर रिस्क असेसमेंट के लिए एआई-आधारित नॉन-इंट्रूसिव स्कैनिंग सिस्टम का विस्तार किया जाएगा, जिससे भविष्य में हर कंटेनर की सटीक जांच संभव हो सकेगी.न

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







