
बजट है 50 हजार से कम, तो खरीद सकते हैं ये दो इलेक्ट्रिक स्कूटर!
AajTak
अगर आपका बजट कम है और आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, बाजार में दो ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये से कम है. इलेक्ट्रिक स्कूटर के सबसे बड़े फायदे ये हैं कि आपको महंगे पेट्रोल से छुटकारा मिल जाएगा.
अगर आपका बजट कम है और आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, बाजार में दो ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं, जिनकी कीमत 50 हजार रुपये से कम है. इलेक्ट्रिक स्कूटर के सबसे बड़े फायदे ये हैं कि आपको महंगे पेट्रोल से छुटकारा मिल जाएगा. आज हम आपको भारत में मिलने वाले हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इस कड़ी में पहला नाम Ampere Reo Elite का आता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 45,099 रुपये है. कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 55-65 किलोमीटर तक आसानी से चल सकता है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार कलर रेड, व्हाइट, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 वॉट की मोटर दी गई है और यह एक लीड एसिड बैटरी के साथ आता है. स्कूटर का कुल वजन 86 किलोग्राम है. Ampere Reo Elite में आपको LED डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जिंग प्वाइंट जैसे फीचर्स मिलेंगे. ये एक बेहद ही हल्का स्कूटर है जिसे आप रेगुलर कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











